फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accused of murder the police took possession of the body from the crematorium

Prayagraj : महिला की मौत के बाद हंगामा, हत्या का आरोप, श्मशान घाट से शव पुलिस ने कब्जे में लिया

Mon, 31 Oct 2022 11:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 11:02 PM IST
सार

इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत होने के बाद सुसरालीजन शव लेकर दारागंज श्मशान घाट पहुंच गए। उधर जानकारी पर मुट्ठीगंज निवासी मायके के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। कहा कि अन्नू पांच लाख रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर उसने व उसकी मां ने मारापीटा व बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
accused of murder the police took possession of the body from the crematorium
Crime - फोटो : social media

विस्तार

दारागंज में वेणीमाधव मंदिर के पास रहने वाली साक्षी पांडेय(30)की मौत के बाद सोमवार को हंगामा हो गया। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने श्मशान घाट से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिछले छह दिन से मृतका स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती थी। 12 दिसम्बर 2019 को उसने अन्नू पांडेय से आर्य समाज से विवाह किया था। दीपावली के दिन वह संदिग्ध हाल में जख्मी हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन



इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत होने के बाद सुसरालीजन शव लेकर दारागंज श्मशान घाट पहुंच गए। उधर जानकारी पर मुट्ठीगंज निवासी मायके के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। कहा कि अन्नू पांच लाख रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर उसने व उसकी मां ने मारापीटा व बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन



सूचना मिली तो पुलिस घाट पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मायके वालों ने तहरीर भी दी। दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ससुरालवालों के मुताबिक, दीपावली पर बाइक से लौटते वक्त गिरकर पति-पत्नी जख्मी हुए थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट गेट के पास मृत मिला वृद्ध
कलेक्ट्रेट गेट के पास सोमवार सुबह 65 वर्षीय चच्चूराम निवासी फकीरागंज कर्नलगंज संदिग्ध हाल में मृत मिला। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह अपने दूर के रिश्तेदार परिवार संग रहता था। कपड़ों में मिले आईडी प्रूफ से उसकी पहचान हुई। चचेरी बहू साधना ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed