फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of gang-rape of girl student in custody, confesses his presence at the scene

Prayagraj : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में, घटनास्थल पर अपनी उपस्थिति कबूली

Mon, 29 Aug 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 11:32 PM IST
सार

मूल रूप से वह गोथी गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी छात्रा से अच्छी तरह से जान पहचान थी। घटना वाली रात वह उससे मिलने आई थी और दोनों बाइक पर घूमने भी निकले थे। उसके बयान के मुताबिक, लौटते वक्त बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी।

विज्ञापन
Accused of gang-rape of girl student in custody, confesses his presence at the scene
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएससी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी पुनीत तिवारी हिरासत में ले लिया गया है। उसे कौंधियारा थाने में रखकर देर रात तक पूछताछ होती रही। प्रारंभिक पूछताछ में उसने घटना वाली रात अपनी उपस्थिति स्वीकारी है, लेकिन उसका यह भी कहना है कि वह अकेला था। किशोरी के परिजनों की ओर से नामजद कराए जाने के बाद ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया है कि वह बीसीए की पढ़ाई कर रहा है और नैनी में किराये का कमरा लेकर रहता है। 

विज्ञापन



मूल रूप से वह गोथी गांव का रहने वाला है। उसने बताया कि उसकी छात्रा से अच्छी तरह से जान पहचान थी। घटना वाली रात वह उससे मिलने आई थी और दोनों बाइक पर घूमने भी निकले थे। उसके बयान के मुताबिक, लौटते वक्त बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसे भी चोट आई लेकिन पकड़े जाने पर पिटाई के डर से वह उसे छोड़कर भाग निकला। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ में जुटी रही। उसने यह भी बताया है कि मौके पर उसके व किशोरी के अलावा अन्य कोई भी नहीं था। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। 
विज्ञापन



मेडिको लीगल रिपोर्ट का इंतजार
उधर किशोरी की मेडिको लीगल रिपोर्ट अब तक पुलिस को नहीं मिल सकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी को बयान के लिए कोर्ट में ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



10 अगस्त की घटना
हाल ही में इंटर पास करने वाली छात्रा 10 अगस्त को गांव में ही सड़क किनारे गंभीर हाल में पड़ी मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने 18 अगस्त को आरोप लगाया कि उनकी बेटी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लेकिन सूचना देने के बाद भी कौंधियारा पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed