फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused asked for marriage, court said - attend police station every 15 days

Prayagraj : मुल्जिम ने दी शादी की दुहाई, कोर्ट बोली- हर 15 दिन में लगाओ थाने में हाजिरी

Sat, 11 May 2024 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2024 01:26 PM IST
सार

रवि भारतीय सरपतइया एडीए कॉलोनी नैनी का रहने वाला है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में नाम आने पर नैनी पुलिस ने उसकी चालानी रिपोर्ट गुंडा एक्ट कोर्ट में भेजी थी। कोर्ट ने रिपोर्ट का संज्ञान लेकर उसके खिलाफ नोटिस जारी किया था। साथ ही पूछा था कि क्यों न उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Accused asked for marriage, court said - attend police station every 15 days
अदालत का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

हाथ में शादी का कार्ड और माफी की गुहार लगाता मुल्जिम। कभी आंसू बहाता तो कभी आगे कोई भी गलत काम न करने की कसम खाता। आखिरकार कोर्ट ने उसकी हालत को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई तो नहीं की। हालांकि, यह जरूर आदेशित किया कि हर 15 दिन में वह नैनी थाने में हाजिरी लगाएगा। इसके बाद आरोपी की जान में जान आई और वह घर चला गया।

विज्ञापन


रवि भारतीय सरपतइया एडीए कॉलोनी नैनी का रहने वाला है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में नाम आने पर नैनी पुलिस ने उसकी चालानी रिपोर्ट गुंडा एक्ट कोर्ट में भेजी थी। कोर्ट ने रिपोर्ट का संज्ञान लेकर उसके खिलाफ नोटिस जारी किया था। साथ ही पूछा था कि क्यों न उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जाए। वह नियत तिथि पर फिर कोर्ट में पेश हुआ।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुनवाई के दौरान उसने कोर्ट को शादी का कार्ड दिखाया और माफी की गुहार लगाई। कहा कि उसकी हाल ही में शादी हुई है। उसने कसम भी खाई कि दोबारा अपराध के रास्ते पर कदम आगे नहीं बढ़ाएगा। अभियाेजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद पुलिस आयुक्त रमित शर्मा की न्यायालय ने जिला बदर की कार्रवाई तो नहीं की। हालांकि उसे हर 15 दिन पर नैनी थाने में हाजिरी लगाने का आदेश सुना दिया। यह भी कहा कि उसे अगले तीन महीने तक ऐसा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस वे के काम में बाधा पहुंचाने वाला भी हुआ पेश

उधर प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस वे के काम में बाधा पहुंचाने का आरोपी भी कोर्ट में पेश हुआ। संजीव पांडेय उर्फ संजू निवासी गिरधरपुर गोडवा थाना होलागढ़ के खिलाफ पुलिस को अन्य आपराधिक गतिविधियों के साथ ही गंगा एक्सप्रेस वे के तहत चल रहे काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत मिली थी। रंगदारी मांगने की भी शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस की ओर से चालानी रिपोर्ट गुंडा एक्ट कोर्ट को भेजी गई थी। कोर्ट ने उसे नोटिस जारी कर पेशी होने का आदेश दिया था। इस पर आरोपी कोर्ट में पेश हुआ और अपना पक्ष रखा। फिलहाल इस प्रकरण में सुनवाई के लिए अगली तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed