फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused absconding from police custody eight years ago, arrested from Gujarat

प्रयागराज : आठ साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार मुल्जिम गुजरात से गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 07:39 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल से आठ साल पहले फरार हुए मुल्जिम को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवराज कोरी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया था।

विज्ञापन
Accused absconding from police custody eight years ago, arrested from Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एसआरएन अस्पताल से आठ साल पहले फरार हुए मुल्जिम को एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवराज कोरी ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया था। इसी मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आठ साल पहले उसे नैनी जेल से एसआरएन हास्पिटल इलाज के लिए लाया गया था। यहां पुलिस वालों को गच्चा देकर वह भाग निकला था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


फैजाबाद के कुमारगंज दत्तीपुर निवासी युवराज की शादी सुल्तानपुर के हलियापुर की रोशनी के साथ हुई थी। नौ सितंबर 2010 को दोनों में झगड़ा हुआ। मायके जाने की जिद थामे बैठी रोशनी को युवराज ने कुल्हाड़ी से काट दिया था। 10 सितंबर को युवराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी। युवराज को नैनी जेल में बंद किया गया था। 27 दिसंबर 2015 को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे एसआरएन लाया गया। दो सिपाहियों को देखरेख के लिए लगाया गया था। सिपाहियों को गच्चा देकर 28 दिसंबर को युवराज भाग निकला। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था।

विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि मुखबिरों ने कुछ दिन पहले युवराज के बारे में बताया था कि वह गुजरात के सूरत शहर में रह रहा है। टीम वहां पहुंची और बृहस्पतिवार को सिद्ध कुटीर कार मेला के पास से युवराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवराज ने बताया कि हाईकोर्ट से जमानत अपील खारिज होने के बाद वह निराश हो गया था। उसे लगने लगा था, अब उसे जेल में ही पूरी उम्र बितानी पड़ेगी।

इसी कारण जेल से भागने का मन बना लिया। नैनी जेल में काफी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इस कारण वह सफल नहीं हो पाया। बाद में उसने अस्पताल से भागने का प्लान बनाया। उसे पेट दर्द का बहाना बनाया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान मौका देखकर वह भाग निकला। वह सीधा गुजरात गया और अपनी बहन के घर पर रहने लगा। यहीं पर उसने मध्य प्रदेश की पूजा से दूसरी शादी भी कर ली थी। युवराज को आज ही कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे प्रयागराज लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed