accident : हाईवे पर तीन कंटेनर भिड़े, दो चालकों की मौत से मचा हड़कंप
उष्मापुर हाईवे पर सोमवार की दोपहर कंटेनर चालक चालक अमन कुमार (35) निवासी मोहनपुर मैनपुरी और राजू (41) निवासी कादीपुर, प्रतापगढ़ अपने कंटेनर सड़क किनारे खड़े कर दोनों कंटेनरों के बीच बैठकर आपस में बात कर रहे थे।
विस्तार
उतरांव थाना क्षेत्र के उष्मापुर हाईवे पर सोमवार की दोपहर सड़क पर खड़े दो कंटेनरों को पीछे से तीसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त दोनों कंटेनरों के ड्राइवर गाड़ियों के बीच बैठकर बात कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाले कंटेनर के चालक और खलासी को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ड्राइवरों की शिनाख्त उनके आधार कार्ड से की गई। घर वालों को सूचना भेज दी गई है।
उष्मापुर हाईवे पर सोमवार की दोपहर कंटेनर चालक चालक अमन कुमार (35) निवासी मोहनपुर मैनपुरी और राजू (41) निवासी कादीपुर, प्रतापगढ़ अपने कंटेनर सड़क किनारे खड़े कर दोनों कंटेनरों के बीच बैठकर आपस में बात कर रहे थे। उसी समय अचानक हंडिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहा तीसरा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों कंटेनर एक साथ भिड़ गए।
सड़क किनारे खड़े दोनों कंटेनरों के बीच में बैठे और अमन और राजू की मौत हो गई। पीछे से टक्कर मारने वाले कंटेनर के चालक राम प्रवेश निवासी समस्तीपुर बिहार और खलासी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मृतकों के पास से आधार कार्ड मिले जिससे शिनाख्त हुई। उसी के आधार पर उनके घर वालों को सूचना भेजी गई है।
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
उतरांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सड़क हादसे में घायल सुनीता देवी की रविवार रात मौत हो गई। मकसूदना उतरांव निवासी राम दीन भारतीया मुंबई में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की दोपहर उसकी पत्नी सुनीता देवी 35 अपने मायके यासीनपुर से ससुराल मकसुदना अपने भतीजे के साथ बाइक से आ रही थी। इस दौरान जैसे ही वह फरीदपुर चौराहे के समीप पहुंची ही थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़कपर गिर गई। इस दौरान दोनों को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजवाया लेकिन देर रात सुनीता देवी की मौत हो गई।