फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident in Prayagraj: Two youths died in a road accident, the trailer collided with the car on Kokhraj Highway

प्रयागराज में हादसा : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, कोखराज हाईवे पर ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर

Sun, 13 Feb 2022 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Feb 2022 07:45 PM IST
सार

प्रतापगढ़ जनपद के डेरवा गांव के रहने वाले नरेंद्र (28) वर्ष पुत्र श्रीपाल गांव जनिकपुर थाना अथोसर जनपद फतेहपुर एक दूरसंचार कंपनी में डीजल सप्लाई का कार्यकर्ता था। जबकि आकाश (24) वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार जनपद प्रतापगढ़ थाना डेरवा गांव गरीबपुर निवासी घूमने आया था।

विज्ञापन
Accident in Prayagraj: Two youths died in a road accident, the trailer collided with the car on Kokhraj Highway
Prayagraj News : कोखराज हाईवे पर हादसे के बाद उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाके के काजियानी गांव के निकट हंडिया कोखराज एक्सप्रेस वे पर खराब हुई पिक अप गाड़ी को ट्रैक्टर से टोचन करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके चपेट में आने से पिकअप सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



प्रतापगढ़ जनपद के डेरवा गांव के रहने वाले नरेंद्र (28) वर्ष पुत्र श्रीपाल गांव जनिकपुर थाना अथोसर जनपद फतेहपुर एक दूरसंचार कंपनी में डीजल सप्लाई का कार्यकर्ता था। जबकि आकाश (24) वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार जनपद प्रतापगढ़ थाना डेरवा गांव गरीबपुर निवासी घूमने आया था। नरेंद्र कुमार सोरांव इलाके के सराय बाहर गांव के निकट किराए का मकान लेकर रहते था। 

विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रेलर लेकर भाग निकला चालक
रविवार दोपहर दूरसंचार टावर में पिकअप के द्वारा डीजल सप्लाई कर हंडिया की तरफ से लौट रहे थे। वह इलाके के काजियानी गांव के निकट हंडिया कोखराज एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे। तभी पिकअप में खराबी आ गई।

 


 

खराब पिकअप को ले जाने के लिए दोनों ने सराय बाहर गांव के रहने वाले फैट्टू ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और फैट्टू ट्रैक्टर पर ही बैठा था और दोनों आकाश तथा नरेंद्र पिकअप हटाने के लिए टोचन कर रहे थे।


 

 

तभी हंडिया की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन के पीछे से टक्कर और दोनों  को रौंदते हुए भाग गया। ट्रैक्टर चालक फैंट्टू बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों का शिनाख्त कराते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed