फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident

खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, दो दोस्तों की गई जान

Wed, 21 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
अपने दोस्त के साथ उसकी मौसी के यहां सगाई का निमंत्रण देेने गए बाइक सवार दो युवकों की मंगलवार रात खडे ट्रक से भिड़ंत की वजह से मौत हो गई। तीसरा युवक बाल-बाल बच गया। एक तो बाइक पर ट्रिपलिंग और ऊपर से युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। यह दुर्घटना नवाबगंज से सोरांव लौटते वक्त फोरलेन बाइपास पर देर रात हुई। सुबह ट्रक चालक और खलासी ने ट्रक के पीछे बाइक और दो शव देख पुलिस को खबर दी तो मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 सोरांव इलाके में हर मदिला गांव निवासी मुन्नालाल की बेटी किरन की चार फरवरी को सगाई होनी है। मंगलवार शाम मुन्नालाल का पुत्र सोनू अपने दोस्तों अजीत कुमार पटेल (23) और जीतेंद्र पटेल(23) के साथ नवाबगंज के गुलकइयापुर में मौसी को निमंत्रण देने गया। मंगलवार देर रात दो बजे वे तीनों एक ही बाइक पर सोनू की मौसी के यहां से एक लौट रहे थे तभी कोखराज-हंडिया फोरलेन बाइपास पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी टीवीएम स्टार सिटी बाइक मलाक बलऊ गांव के सामने सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
विज्ञापन


सोनू को मामूली चोट पहुंची जबकि अजीत और जीतेंद्र की मौत हो गई। सोनू वहां से उठकर किसी तरह रात में पैदल ही घर चला गया। यह ट्रक टायर फटने की वजह से वहां खड़ा था। सुबह ड्राइवर और खलासी ट्रक से उतरकर पीछे गए तो वहां अजीत और जीतेंद्र को मृत पड़ा देखा। वहीं क्षतिग्रस्त बाइक खड़ी थी। गांव वालों से खबर पाकर पुलिस आ गई। पुलिस और गांव वालों के जरिए ही अनहोनी का शिकार हुए अजीत और जीतेंद्र के घर यह खबर पहुंची तो उनके परिवार के लोग भी रोते-कलपते वहां पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने पहुंचाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed