{"_id":"89eb91c553c7b5a962354142cdd1ae75","slug":"accident-hindi-news-191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के बाद ट्रेन परिचालन लड़खड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के बाद ट्रेन परिचालन लड़खड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 09 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मुगलसराय डिवीजन में एक दिन पहले हुई मालगाड़ी की दुर्घटना का असर दूसरे दिन भी इलाहाबाद जंक्शन पर दिखा। आठ मई को हावड़ा से निरस्त ट्रेनें हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-कालका मेल और क्षिप्रा एक्सप्रेस शनिवार को इलाहाबाद और छिवकी स्टेशनों पर नहीं पहुंचीं। इससे पूर्व में ही प्रभावित ट्रेनों में आरक्षण करा चुके लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। जानकारी न होने के कारण जंक्शन पर सुबह मुंबई मेल और कालका मेल पकड़ने गए यात्रियों ने ट्रेन न आने पर हो-हल्ला भी किया। यात्रियों की शिकायत थी कि रेलवे ने इसकी कोई सूचना नहीं दी। बर्थ आरक्षण तय होने की तरह ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना एसएमएस से देनी चाहिए। फिलहाल, अगले दो दिन तक ट्रेनों के निरस्तीकरण का असर रहेगा। उधर, कई ट्रेनें घंटों देरी से भी पहुंची। इनसे भी यात्री हलाकान रहे।
निरस्तीकरण के कारण ट्रेनों के रेक दूसरे छोर पर नहीं पहुंचे। ऐसे में गाड़ी 12324 नई दिल्ली-हावड़ा निरस्त होने से रविवार को जंक्शन नहीं आएगी। साथ ही गाड़ी 12312 कालका-हावड़ा मेल, 12322 मुंबई सीएसटी-हावड़ा मेल, 13132 आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 10 मई को निरस्त होने के कारण सोमवार को इलाहाबाद जंक्शन पर नहीं मिलेंगी। शुक्रवार को ट्रेन परिचालन बहाल होने के बाद रूट पर गाड़ियां लौटने लगी हैं। परंतु, इसके पहले दिल्ली की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें शनिवार को जंक्शन पर देर से पहुंचीं। इसके कारण वापसी में 12274 नई दिल्ली-हावड़ा दूरंतो 7.20 घंटे, 12302 नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी 1.35 घंटे, 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी 4.05 घंटे, 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि 2.20 घंटे, 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम सात घंटे, 12877 रांची-नई दिल्ली गरीबरथ 15.30 घंटे, 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम 2.15 घंटे, 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल 9.50 घंटे, 12828 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 4.45 घंटे, 12987 सियालदह-अजमेर 1.55 घंटे, 12274 हावड़ा-दिल्ली दूरंतो 7.20 घंटे, 15159 सारनाथ 1.35 घंटे, 13132 आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 9.30 घंटे और 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली 9.50 घंटे रि-शेड्यूल करके चलाया गया। इस लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।