फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AC Superfast will run from Prayagraj to Mumbai

यात्रियों को सहूलियत : प्रयागराज से मुंबई के लिए चलेगी एसी सुपरफास्ट 

Thu, 04 Nov 2021 02:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
AC Superfast will run from Prayagraj to Mumbai
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली बाद प्रयागराज से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है। प्रयागराज से यह ट्रेन बुधवार दस नवंबर को रवाना होगी। इसके पूर्व इस ट्रेन का संचालन लोकमान्य तिलक से नौ नवंबर को होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी संख्या 01268 का संचालन रात दस बजे होगा। इसका नैनी, शंकरगढ़ में भी ठहराव होगा। अगले दिन यह गाड़ी रात दस बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। उधर लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 01267 भी रात दस बजे चलकर अगले दिन रात 8.20 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे। वहीं दूसरी ओर रेलवे ने दिवाली के साथ छठ की भीड़ के मद्देनजर मुंबई के लिए तीन और बेंगलुरु के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी :
ट्रेन नंबर एवं कहां से कहां तक, आगमन-प्रस्थान, तिथि, स्टेशन का नाम 

  • 03697 दानापुर-बेंगलुरु, रात 11.40-11.45 बजे, 15 नवंबर, प्रयागराज छिवकी
  • 03698 बेंगलुरु-दानापुर, रात 10.45-10.50 बजे, 19 नवंबर, प्रयागराज छिवकी
  • 01269 लोकमान्य तिलक-दानापुर, रात 8.15-8.17 बजे, 05 नवंबर, प्रयागराज छिवकी
  • 01270 दानापुर-लोकमान्य तिलक-दानापुर, सुबह 10.10-10.15 बजे, 06 नवंबर , प्रयागराज छिवकी
  • 01273 लोकमान्य तिलक-दानापुर, रात 8.15-8.17 बजे, 06 नवंबर, प्रयागराज छिवकी
  • 01274 दानापुर-लोकमान्य तिलक, सुबह 10.10-10.15 बजे, 07 नवंबर, प्रयागराज छिवकी
  • 01279 लोकमान्य तिलक-बनारस, सुबह 10.35-11.05 बजे, 07 नवंबर, प्रयागराज जंक्शन
  • 01280 बनारस-लोकमान्य तिलक, शाम 6.40-7.05 बजे, 07 नवंबर, प्रयागराज जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed