{"_id":"6871704f90998b74610fecfd","slug":"ac-chair-car-coach-will-be-increased-in-ganga-gomti-and-lucknow-intercity-express-allahabad-news-c-3-1-ald1024-666921-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा गोमती और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में बढ़ेगा एसी चेयरकार कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा गोमती और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में बढ़ेगा एसी चेयरकार कोच
Sat, 12 Jul 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। संगम नगरी से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री सुविधा के मद्देनजर एसी चेयरकार का एक-एक कोच बढ़ाया जाएगा। दोनों ही ट्रेनों में वर्तमान में एसी चेयरकार का एक-एक कोच ही है।
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से 14 कोच की गंगा गोमती ट्रेन की रवानगी सुबह 5:40 बजे होती है, जो सुबह 9:55 बजे लखनऊ पहुंचती है। इसी तरह लखनऊ से शाम 6:15 बजे चलकर रात 10:25 बजे संगम स्टेशन पहुंच जाती है। वहीं, 13 कोच की इंटरसिटी की रवानगी प्रयागराज संगम से दोपहर 3:20 बजे चलकर शाम 7:35 बजे लखनऊ एवं वापसी में लखनऊ से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर 11:45 बजे ट्रेन प्रयागराज संगम पहुंचती है। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया, दोनों ही ट्रेनों में जल्द ही एसी चेयरकार का एक-एक और कोच जोड़ा जाएगा।