फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AC buses put for workers, 37 contract drivers' jobs in dange

श्रमिकों के लिए लगाई एसी बसें, 37 संविदा चालकों की नौकरी खतरे में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
AC buses put for workers, 37 contract drivers' jobs in dange
प्रयागराज । प्रवासी श्रमिकों की भीड़ कम ना होती देख रोडवेज ने वर्कशॉप में बीते 2 माह से खड़ी एसी बसों की और रुख किया है। रोडवेज प्रशासन ने श्रमिकों की आवाजाही के लिए प्रयागराज रीजन की सभी एसी बसों को लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे रोडवेज के 37 संविदा कर्मियों के ऊपर निलंबन की तलवार लटक गई है। इन सभी कर्मचारियों का निलंबन तय माना जा रहा है ।
विज्ञापन
बीते कुछ रोज से देश के तमाम प्रांतों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से हर रोज सैकड़ों की संख्या में प्रवासी श्रमिक प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन से उतरने के बाद इन श्रमिकों को रोडवेज की बसों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों की ओर रवाना किया जा रहा है। औसतन रोडवेज हर रोज 200 से ज्यादा बसें संचालित कर रहा है। इस बीच पैदल आ रहे श्रमिकों के लिए भी शासन ने रोडवेज बस चलाने का निर्देश जारी कर दिया है। यूपी एमपी बॉर्डर के चाकघाट एवं अन्य स्थानों पर सिटी बसों के साथ अब एसी बसें भी भेजनी शुरू कर दी गई हैं। शहर के बॉयज हाई स्कूल कॉलेज से भी रोडवेज ने प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए साधारण बसों के साथ एसी बसों का भी इंतजाम कर दिया है। लॉक डाउनलोड ने के बाद से ही इसी बसे वर्कशॉप में ही खड़ी थी। 50 दिन से ज्यादा का वक्त गुजर जाने के बाद रोडवेज ने ऐसी बसों को भी प्रवासी मजदूरों की सेवा में लगा दिया है। इस बीच रोडवेज प्रशासन ने बिना किसी सूचना के गैरहाजिर चल रहे 37 संविदा चालकों को बाहर करने का निर्णय लिया। इन सभी को नोटिस भेजा गया था लेकिन सोमवार की दोपहर तक कोई जवाब ना मिलने के बाद रोडवेज प्रशासन ने इन सभी कि सेवा समाप्त करने की तैयारी की है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed