फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Absconding from judicial custody for eight years, a reward of Rs 50 thousand arrested

Prayagraj : न्यायिक अभिरक्षा से आठ वर्षों से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 01:32 PM IST
सार

जनवरी 2016 में नैनी जेल में निरुद्ध बंदी न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे थे। रास्ते में बालसन चौराहे के पास प्रिजन वैन का गेट खोलकर 12 बंदी फरार हो गए थे। दरअसल, रास्ते में काफी जाम लगा था।

विज्ञापन
Absconding from judicial custody for eight years, a reward of Rs 50 thousand arrested
हिरासत से कैदी फरार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने न्यायिक अभिरक्षा से आठ वर्षों से फरार 50 हजार के इनामी संतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे मऊआइमा से शनिवार शाम पकड़ा गया। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। वह 2016 में नैनी जेल से पेशी पर लाते समय फरार हुए 12 बंदियों में से एक था।

विज्ञापन


जनवरी 2016 में नैनी जेल में निरुद्ध बंदी न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे थे। रास्ते में बालसन चौराहे के पास प्रिजन वैन का गेट खोलकर 12 बंदी फरार हो गए थे। दरअसल, रास्ते में काफी जाम लगा था। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने में लग गए। इसी दौरान मौका देखकर पुलिस वैन का गेट खोलकर 12 बंदी फरार हो गए थे। इस संबंध में कर्नलगंज में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
विज्ञापन


फरार हुए बंदियाें में संतोष कुमार सिंह निवासी दामोदर का पूरा मऊआइमा भी शामिल था। बहुत तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। एसटीएफ के मुताबिक, शनिवार की शाम उसके मऊआइमा स्थित रेल पुल के नीचे आने की सूचना मिली थी। वहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष-2014 में चोरी की घटना में शामिल था। उसी मामले में उसे गिरफ्तार कर नैनी जेल भेजा गया था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व मोबाइल भी बरामद हुआ है। इसके संबंध में उसके खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है। मऊआइमा पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed