फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abortion medicine was given after rape, case filed against the accused youth and his sister-in-law

Prayagraj : दुष्कर्म के बाद गर्भपात की दवा खिलाई, आरोपी युवक और उसकी भाभी पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Feb 2023 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 10:25 PM IST
सार

करेली में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई ताे वह बेटी को लेकर करेली थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Abortion medicine was given after rape, case filed against the accused youth and his sister-in-law
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करेली में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई ताे वह बेटी को लेकर करेली थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में आरोपी के साथ ही उसकी भाभी को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन

युवती जीटीबी नगर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि शाहगंज का मूल निवासी आजाद उससे फोन से बातें करता था। वह वर्तमान में दरियाबाद में रहता है। उसके भाई-भाभी करामात की चौकी, करेली में किराये के मकान में रहते हैं। आरोप है कि तीन महीने पहले आजाद के भाई-भाभी कहीं गए थे। इसी दौरान उसने फोन से उसे बुलाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

कुछ दिनों बाद वह गर्भवती हो गई। उसने यह बात आरोपी को बताई। आरोप है कि आजाद के जानकारी देने पर उसकी भाभी शहनाज ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। करेली इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed