फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ABIC's dr. ashish srivastava nominated for state teacher's award prayagraj news allahabad

Prayagraj News: एबीआईसी के आशीष को राज्य अध्यापक पुरस्कार

Fri, 04 Sep 2020 08:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 08:49 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक शिक्षा के लिए घोषित पुरस्कार में गणित के शिक्षक का नाम

विज्ञापन
ABIC's dr. ashish srivastava nominated for state teacher's award prayagraj news allahabad
डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज (एबीआईसी) के प्रवक्ता गणित आशीष कुमार श्रीवास्तव को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। आशीष को यह पुरस्कार राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की श्रेणी में दिया जाएगा। आशीष के अतिरिक्त प्रयागराज मंडल के फतेहपुर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुशील कुमार तिवारी को अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों (वित्तविहीन) के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


राज्य पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मई 2007 से वह एबीआईसी में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2015 में जब लोग स्मार्ट क्लास के बारे में कम जानते थे, उस समय उन्होंने एक स्वयंसेवी संस्था लोकहित ट्रस्ट की मदद से छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश सरकार की कक्षा छह से आठ तक की गणित की किताबों के लिए लगातार काम करते रहे हैं, साथ ही पत्राचार संस्थान के लिए इंटरमीडिएट की पाठ्यसामग्री भी तैयार करते हैं। आशीष की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा, एबीआईसी के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, मयंक श्रीवास्तव एवं रवींद्र मिश्र ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed