फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abhishek came to the door of Bhole, engaged queue

अभिषेक को आए भोेले के द्वार, लगी कतार

Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Aug 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Abhishek came to the door of Bhole, engaged queue
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सावन के तीसरे सोमवार को एक बार फिर भोले को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी भोले को जलाभिषेक किया। इस बीच शिव स्त्रोत, शिव महिमा स्त्रोत, महामृत्जंय आदि के साथ भोले की आराधना भी की गई। सावन के सोमवार पर जल चढ़ाने केलिए श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं बड़ी संख्या में जुटीं।
विज्ञापन


सबसे लंबी कतार यमुना किनारे स्थित मनकामेश्वर मंदिर में रही। श्रद्धालुओं की कतार भोर से ही लगी। दर्शन, पूजन, जलाभिषेक का क्रम कपाट खुलने के बाद से ही आरंभ हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। शाम को श्रद्धालुओं ने शृंगार दर्शन किया। मंदिर परिसर में पुरोहितों के आचार्यत्व में कई जगहों पर महारुद्राभिषेक हुए। शिव मंदिरों को बिजली की झालरों और फूलों की लड़ियों से सजाया गया था। कई जगहों पर भोग-भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन


नागवासुकि और तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला सहित पड़िला महादेव, सोमेश्वर महादेव, लालापुर शिव मंदिर, दरवेश्वर महादेव, शिवकोटि, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन एकादश शिवलिंग, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर परिसर के शिव मंदिर, ललितेश्वर महादेव, पारदेश्वर महादेव सहित जिले के तमाम शिव मंदिरों में शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। कई जगहों पर मंदिरों के बाहर फूल-माता, भांग-धतूरा, दूध, बेलपत्र बेचने वालों की दुकानें भी लगीं तो कई जगहों पर मंदिरों की ओर से ही पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालयों में सुबह जहां पूजन-अर्चन, अभिषेक, महारुद्राभिषेक की धूम रही, वहीं शाम को विविधतापूर्ण सांगीतिक कार्यक्रम भी हुए। नागवासुकि, तक्षक तीर्थ बड़ा शिवाला, हाईकोर्ट पानी टंकी शिव मंदिर, ललिता देवी मंदिर के पारदेश्वर महादेव मंदिर, शास्त्रीनगर सदियापुर तिराहे के शिव मंदिर में जुटी महिलाओं की टोली ने शिव महिला के गीत गाए। तीज, सावन और शिव के गीतों के बीच मंदिरों में शिव के जयकारे गूंजते ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed