फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abdul Wali, Inmia brother of Atiq shooter Abdul Kavi arrested, Abdul Wali was in the process of surrendering

Abdul Wali Arrested: अतीक के शूटर अब्दुल कवि का इनामिया भाई अब्दुल वली गिरफ्तार, सरेंडर करने के फिराक में था

Thu, 20 Apr 2023 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

कौशांबी जिले की पुलिस ने अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी के फरार भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में था।

विज्ञापन
Abdul Wali, Inmia brother of Atiq shooter Abdul Kavi arrested, Abdul Wali was in the process of surrendering
Kaushambi : शूटर अब्दुल कवि का भाई अब्दुल वली गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशांबी जिले की पुलिस ने अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवी के फरार भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा 15 हजार का इनाम घोषित किए जाने के बाद अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में था। अब्दुल वली पर शूटर अब्दुल कवी को शरण देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल बली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


सराय अकिल थाना प्रभारी विनीत सिंह ने के भकन्दा गांव के रहने वाले अब्दुल वाली को किया गिरफ्तार विनीत सिंह को जैसे सूचना मिली थी कि अब्दुल वाली मेहनाजपुर के तराई इलाके में छिपा है मैं मैं फोर्स के साथ घेराबंदी करके  किया गिरफ्तार अब्दुल कवी  अतीक अहमद का शार्पशूटर है। अब्दुल कवी 2005 राजू पाल हत्याकांड के बाद से फरार था। आरोप है कि फरारी के दौरान अब्दुल कवी अपने घर आया जाया करता था और उसके भाई और परिजन उसे शरण देते थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह लोग राजू पाल हत्याकांड के गवाह ओमप्रकाश पाल के ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। इस पर पुलिस ने अब्दुल वली समेत उनके अन्य भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद से अब्दुल वली लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने अब्दुल वली पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। जिसके बाद वह न्यायालय में सरेंडर करने के फिराक में लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Abdul Wali, Inmia brother of Atiq shooter Abdul Kavi arrested, Abdul Wali was in the process of surrendering
Prayagraj News : जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है वली। - फोटो : अमर उजाला।

सरेंडर करने की फिराक में था, तभी पुलिस ने दबोचा

बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल वाली न्यायालय में सरेंडर करने के लिए जाने वाला है और वह सराय अकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव में मौजूद है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल वली को मिनहाजपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब्दुल वली से अतीक अहमद के विषय में भी जानकारी कर रही है। सूत्रों की माने तो अब्दुल वाली से पुलिस को अतीक अहमद के बारे में कुछ अहम जानकारी लगी है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के मिनहाजपुर गांव से अतीक अहमद के शार्पशूटर अब्दुल कवी को शरण देने के आरोप में उसके भाई अब्दुल वली को गिरफ्तार किया गया है। जोकि जनपद न्यायालय कौशांबी में सरेंडर करने के फिराक में था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब्दुल वली के ऊपर राजू पाल हत्याकांड के गवाह को धमकाने और उसके ऊपर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed