अपहृत नवविवाहिता बरामद, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज और कौशांबी की सीमा पर स्थित गांव की रहने वाली रागिनी (परिवर्तित नाम) की शादी एक दिसंबर को करेली के रवींद्र पाल (परिवर्तित नाम) के साथ हुई थी। बुधवार को रागिनी और रवींद्र बाइक से कहीं जा रहे थे। देवघाट के बाद कार सवार शानू पाल और उसके एक दर्जन से अधिक दोस्तों ने बाइक रोककर रागिनी का अपहरण कर लिया था। रवींद्र ने विरोध की कोशिश की तो उन्होंने उसे लाठियों से जमकर पीटा और रागिनी को कार में बिठाकर वहां से भाग निकले। रवींद्र की तहरीर पर शानू पाल समेत दस लोगों को नामजद किया गया।
पांच अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया। डीआईजी ने इस मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगा दी थी। आरोपियों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए। इसी की मदद से बृहस्पतिवार की शाम रागिनी को बरामद कर लिया गया। शानू पाल समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक रागिनी ने बताया है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके दीक्षित ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।