{"_id":"5fda5d498ebc3e3b5c03c5d0","slug":"sensational-incident-in-prayagraj-day-to-day-kidnapping-of-a-girl-going-by-bike-with-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ बाइक से जा रही युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 15 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ बाइक से जा रही युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 15 दिन पहले हुई थी शादी
Thu, 17 Dec 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
उत्तर प्रदेश के धूमनगंज में देवघाट के पास बुधवार को पति के साथ बाइक से जा रही युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। पति ने विरोध किया तो उसे लाठियों से पीटा गया। इस मामले में आरोपी युवक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी।
पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक, युवती से शादी करना चाहता था लेकिन घर वालों ने 15 दिन पहले उसकी शादी कर दी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
धूमनगंज और कौशांबी की सीमा पर स्थित गांव के रहने वाले रवींद्र पाल (परिवर्तित नाम) की इसी एक दिसंबर को रागिनी (परिवर्तित नाम) के साथ हुई थी। बुधवार दिन में रवींद्र अपनी पत्नी रागिनी को बाइक पर बिठाकर किसी से मिलने जा रहा था। देवघाट के पास लाल रंग की कार से कुछ युवक निकले और बाइक रोक ली। रवींद्र ने विरोध किया तो उसे लाठियों से जमकर पीटा और रागिनी को कार में बिठाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
रवींद्र ने घर वालों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। तहरीर के अनुसार गौसपुर कटहुला गांव के शानू पाल और उसके साथियों ने रागिनी का अपहरण कर लिया। आरोपी शानू और रागिनी के मोबाइल नंबर बंद हैं।
इंस्पेक्टर एके चतुर्वेदी ने बताया कि शानू रागिनी से प्रेम करता था लेकिन न तो शानू के घर वाले तैयार थे न ही रागिनी के। दोनों को लेकर समाज में तीन बार पंचायत भी हो चुकी थी। अंतिम बार पंचायत में बात नहीं बनी तो रागिनी के पिता ने आनन फानन में 15 दिन पहले उसकी शादी कर दी। शानू पाल और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उनकी खोजबीन की जा रही है।