Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abbas was interrogated till late night after the extension of custody remand period

मनी लॉन्ड्रिंग : कस्टडी रिमांड अवधि बढ़ने के बाद अब्बास से देर रात तक होती रही पूछताछ

Sat, 12 Nov 2022 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

कस्टडी रिमांड अवधि बढ़ने के बाद अब्बास अंसारी से ईडी की दो सदस्यीय टीम ने रात आठ बजे से फिर पूछताछ शुरू की। शुक्रवार देर रात तक चली पूछताछ में सबसे ज्यादा सवाल उन संपत्तियों से जुड़े रहे जो अब्बास अंसारी के नाम पर खरीदी गई।

विज्ञापन
Abbas was interrogated till late night after the extension of custody remand period
Prayagraj News : अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार देर रात तक पूछताछ की। कस्टडी रिमांड अवधि बढ़ने के बाद रात आठ बजे से ईडी अफसरों ने अब्बास से पूछताछ का सिलसिला शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा। सूत्रों का कहना है कि अब ईडी अब्बास के उन करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है, जिनके नाम पर उसने निवेश किया।

विज्ञापन



कस्टडी रिमांड अवधि बढ़ने के बाद अब्बास अंसारी से ईडी की दो सदस्यीय टीम ने रात आठ बजे से फिर पूछताछ शुरू की। शुक्रवार देर रात तक चली पूछताछ में सबसे ज्यादा सवाल उन संपत्तियों से जुड़े रहे जो अब्बास अंसारी के नाम पर खरीदी गई। वह भी तब जब वह विधायक नहीं था। इसमें गाजीपुर और मोहम्मदाबाद स्थित जमीनें और कामर्शियल बिल्डिंग शामिल रहीं।

विज्ञापन
Trending Videos

ईडी अफसरों ने पूछा कि इन संपत्तियों को बनाने के लिए वह रकम कहां से लाया। सूत्रों का कहना है कि अब्बास ने  बताया कि उसने अपने कुछ परिचितों से मदद लेकर इन संपत्तियों में निवेश किया। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब ईडी उन परिचितों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है।


सूत्रों का कहना है कि उन्हें बुलाकर पहले बयान दर्ज किया जाएगा फिर अब्बास को सामने बैठा कर उनसे पूछताछ की जाएगी। उधर अब्बास के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ से लगातार चौथे दिन भी पूछताछ जारी रही। आतिफ से विकास कांस्ट्रक्शन के अलावा उसकी निजी संपत्तियों के बारे में सवाल पूछे गए। यह भी पूछा गया कि विकास कंस्ट्रक्शन में हिस्सेदारी पर उसे कितना लाभ अब तक मिला।

विज्ञापन

पार्टी के नाम पर साथी दरोगा ने हड़पे रुपये, शिकायती पत्र वायरल
प्रमोशन पार्टी के नाम पर एसआरएन चौकी में तैनात दो दरोगाओं के बीच विवाद हो गया। एक दरोगा ने आरोप लगाया कि साथी दरोगा ने उससे पार्टी के नाम पर 2000 ले लिए और फिर इसे हड़प लिया। मामला इतना बढ़ा कि भुक्तभोगी ने अफसरों के नाम शिकायती पत्र तक लिख डाला। शुक्रवार को यह शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भुक्तभोगी और आरोपी दोनों प्रोन्नत होकर दरोगा बने हैं। इस मामले में जब भुक्तभोगी दरोगा से बात करने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि उसे रुपये वापस मिल गए हैं। ऐसे में अब कोई विवाद नहीं रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed