{"_id":"5e5d673d8ebc3eebc432a4a1","slug":"aazad-park-decorated-by-flowers-city-news-ald2700478146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प से सजा आजाद पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प से सजा आजाद पार्क
विज्ञापन
aazad park decorated by flowers
- फोटो : CITY DESK
सजा आजाद पार्क, स्वागत में मुस्कराए फूल
चंद्रशेखर आजाद पार्क की सतरंगी छठा शहरियों को अभी से लुभाने लगी है। उसमें खिलखिलाते फूल लोगों के स्वागत के लिए तैयार हैं। विभिन्न आकृतियों में सजे पुष्प एवं झालर उसकी और शोभा बढ़ा रहे हैं। मौका है मंगलवार और बुधवार को आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी का।
प्रदर्शनी की औपचारिक शुरुआत मंगलवार शाम को चार बजे होगी। उद्घाटन न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता करेंगे। प्रदर्शनी में इस बार कई नए प्रकार की प्रविष्टियां शामिल की गई हैं।
इनमें बगैर पहली मिट्टी के पानी में उगने वाले, दीवारों की शोभा बढ़ाने वाले, औषधीय समेत अनेक प्रकार के पौधे शामिल किए गए हैं। इनके अलावा पहली बार आकृतियों की पुष्प से सजावट की विधा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए चार आवेदन आ चुके हैं। प्रदर्शनी में तरह-तरह की सब्जियां और फल भी लुभाएंगे। अधीक्षक डॉ. सीमा राणा ने बताया कि प्रदर्शनी शाम को शहरियों के लिए खुल जाएगी, जिसे बुधवार को भी देखा जा सकेगा। हालांकि, सजावट और निरीक्षण की प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो जाएगी। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल बुधवार को पुरस्कार वितरित करेंगे।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन दो वर्ष के अंतराल पर हो रहा है, लेकिन शहर के इस मुख्य आयोजन में भीड़ जुटाने की चुनौती है। शनिवार और रविवार को ज्यादातर कार्यालय और स्कूल-कालेज बंद रहते हैं। इस लिए पूर्व के वर्षों में शनिवार और रविवार को प्रदर्शनी का आयोजन होता रहा। इस बार भी 29 फरवरी और एक मार्च को प्रदर्शनी की घोषणा की गई थी, लेकिन शनिवार को ही प्रधानमंत्री का कार्यक्रम था। इसलिए प्रदर्शनी की तारीख तीन दिन आगे बढ़ा दी गई। इस तरह से मंगलवार एवं बुधवार को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जबकि, इन तारीखों को सभी कार्यालय तो खुले ही रहेंगे, ज्यादातर स्कूल-कालेज में परीक्षाएं भी शुरू हैं। ऐसे में इस बार प्रदर्शनी अपेक्षित भीड़ नहीं जुटने की आशंका बन गई है।