फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aadha will construct residential accommodation in Kalindipuram soon after getting land

जमीन मिलते ही कालिंदीपुरम में एडीए बनाएगा आवासीय योजना

Mon, 16 Apr 2018 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Apr 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
Aadha will construct residential accommodation in Kalindipuram soon after getting land
लीला पैलेस अपार्टमेंट कानपुर
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) ने एक और आवासीय योजना बनाए जाने की तैयारी की है। एडीए ने कसारी मसारी और कालिंदीपुरम के पास तकरीबन 200 एकड़ जमीन पर आवासीय योजना के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की है। यहां एडीए वीसी भी जमीन का मुआयना कर चुके हैं। अब एडीए ने जमीन अधिग्रहण संबंधी कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों ही एडीए अफसरों द्वारा कसारी-मसारी और कालिंदीपुरम क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद तय हुआ कि यहां आवासीय योजना बनाई जाए। इस भूखंड में एडीए द्वारा बहुमंजिली आवासीय योजना बनाने की तैयारी की गई है। यहां ईडब्ल्यूएस, एलआईजी के साथ टू बीएचके एवं थ्री बीएचके फ्लैट बनाए जाएंगे। एडीए सचिव अजय अवस्थी का कहना है कि जमीन फाइनल होने के बाद ही यहां आवासीय योजना बनाई जाएगी। इसके पूर्व एडीए की ओर से लोगों की आवासीय जरूरतों के मद्देनजर बीते कुछ सालों के दौरान दर्जन भर से ज्यादा आवासीय योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। कुछ योजनाओं के एक से दो वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। कालिंदीपुरम क्षेत्र की ही बात करें तो यहां वसुधा विहार, सुगम विहार, मौसम विहार, सृजन विहार, जागृति विहार, बुद्ध विहार, मंगल विहार आवासीय योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मौसम विहार योजना में कुछ फ्लैट रिक्त है। इसके लिए एडीए ने पंजीकरण शुरू किया है। इसी तरह झूंसी क्षेत्र में  सरस विहार, डिवाइन अपार्टमेंट का भी एडीए काम पूरा कर चुका है। इसी तरह गोविंदपुर में अलकनंदा एवं नैनी में यमुना विहार योजना का भी निर्माण कार्य एडीए करवा रहा है। यमुना विहार योजना में 1152 फ्लैट बनने हैं, इसमें से 192 तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


कुंभ के मद्देनजर एडीए द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य अब दिखने लगे हैं। कुंभ के लिए एडीए प्रमुख सड़कों पर सेंट्रल लाइटिंग लगवा रहा है। वर्तमान समय बालसन चौराहे से जीटी जवाहर लाल नेहरू रोड, स्टेनली रोड में यह काम तकरीबन पूरा हो चुका है। इसके लगाने के बाद संबंधित सड़क की खूबसूरती भी बढ़ गई है। इसी तरह एडीए ने धूमनगंज में भी सेंट्रल लाइटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर के 25 प्रमुख चौराहों पर एडीए द्वारा ट्रैफिक सिग्नल लगाने का भी काम शुरू किया जाएगा। हालांकि कुछ चौराहों पर पहले से लगे सिगनल को अपग्रेड भी किया जाएगा। अक्तूबर 2018 तक यह सारा काम पूरा करने की एडीए ने तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed