{"_id":"65eb2fe0e637206e5706f302","slug":"a-youth-riding-a-bike-collided-with-a-tractor-trolley-from-behind-lost-his-life-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident : ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से भिड़े बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident : ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से भिड़े बाइक सवार युवक की गई जान
Fri, 08 Mar 2024 09:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:03 PM IST
सार
फूलपुर कोतवाली के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत आटा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार उर्फ मिथुन 20 पुत्र छोटेलाल वृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे बाइक से ही शहर से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर रुदापुर थाना थरवई के सामने पहुंचे थे कि आगे-आगे चल रही ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से भिड़ गए।
विज्ञापन
अरविंद कुमार उर्फ मिथुन। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक से घर लौट रहा एक युवक आगे चल रही ट्रैक्टर की ट्राली में जा भिड़ा। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत आटा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार उर्फ मिथुन 20 पुत्र छोटेलाल वृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे बाइक से ही शहर से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर रुदापुर थाना थरवई के सामने पहुंचे थे कि आगे-आगे चल रही ट्रैक्टर की ट्राली में पीछे से भिड़ गए। सिर में गंभीर चोट लग जाने की वजह से युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंचे और अस्पताल लेकर भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अरविंद तीन भाइयों में सबसे छोटा था। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर वह प्राईवेट काम कर परिवार का सहारा बना। होनहार बेटे की अचानक हुई मौत से उसकी मां प्रेमा देवी, पिता छोटे लाल, भाई सुरेन्द्र व वीरेन्द्र तथा बहन व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन