{"_id":"6a02336e7ed3c706d300ecd8","slug":"a-young-woman-climbed-a-mobile-tower-over-a-land-dispute-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-14708-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन के विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
Tue, 12 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 12 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 01 नवाबगंज के सम्हई में टावर चढ़ी युवती
- फोटो : 1
।
सम्हई गांव स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय के पास सोमवार सुबह एक युवती करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला पड़ोसी से चल रहे जमीनी विवाद और धमकियों से जुड़ा बताया जा रहा है। करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से युवती तक संदेश पहुंचाया जिसके बाद वह नीचे उतरी।
ममई सराय दादन निवासी फूलचंद्र की पुत्री वंदना (23) का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी को 20 वर्ष पहले जमीन का पट्टा मिला था जिस पर उसने मकान बना लिया है।
वहीं, वंदना के पिता का पुश्तैनी मकान भी सरकारी भूमि पर आता है। आरोप है कि पड़ोसी उस जमीन को खाली कराने के लिए फूलचंद्र को आए दिन प्रताड़ित करता है।
पड़ोसी की धमकियों से आहत होकर वंदना सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्रयागराज-रायबरेली राजमार्ग के किनारे सम्हई गांव के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
युवती को इतनी ऊंचाई पर देख राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही मंसूराबाद पुलिस व राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
इस दौरान एसडीआरएफ के साथ युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन व प्रशासन के काफी मान-मनौव्वल एवं कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोपहर करीब 12 बजे वंदना नीचे उतरी। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले में जमीन संबंधित प्रकरण सामने आया है। राजस्व टीम के साथ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ड्रोन से पहुंचाई गई उम्मीद की चिट्ठी
युवती को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ड्रोन के जरिये युवती तक कागज और पेन भेजा गया। चिट्ठी लिखकर उससे उसकी समस्या पूछी गई। पुलिस ने चिट्ठी के माध्यम से उसे सुरक्षा एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस के इस तकनीक के बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हुई।

फोटो नवाबगंज 01 नवाबगंज के सम्हई में टावर चढ़ी युवती- फोटो : 1