फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man who had gone to Mumbai from his home a week ago died in a road accident

Prayagraj News: एक सप्ताह पहले घर से मुंबई गए युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to Mumbai from his home a week ago died in a road accident
मऊआइमा। मृतक शंकर लाल की फाइल फोटो
एक सप्ताह पहले गांव से मुंबई गए युवक की ट्रक हादसे में मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में निकले शंकरलाल का शव आने से अब गांव में मातम है।
विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के जामहा यादव बस्ती निवासी कड़कू यादव के पुत्र शंकरलाल यादव (35) की मुंबई में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शंकरलाल पेशे से ट्रक ड्राइवर थे और कुछ दिन पहले घर से यह कहकर निकले थे कि उन्हें अपने भाई की शादी के लिए पैसे कमाने मुंबई जाना है। एक सप्ताह पूर्व शंकरलाल मुंबई पहुंचे थे। वहां माल भरने के बाद जब वह कंटेनर के पीछे सील देखने गए, तभी पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पिता कड़कू यादव, माता, पत्नी, भाई और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसे ही शंकरलाल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे जामहा में मातम छा गया। शंकरलाल अपने पीछे तीन भाई, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed