फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man who came to bathe with his friends drowned in Sodhiya Patpar

Prayagraj News: दोस्तों के संग नहाने आया युवक सोढि़या पटपर में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to bathe with his friends drowned in Sodhiya Patpar
टोंस नदी के सोढि़या पटपर घाट पर अमेठी से शुक्रवार की शाम पिकनिक मनाने आया युवक डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद गोताखोर नदी में उतरे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरे के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया। अब सुबह तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमेठी के आकाश गुप्ता पुत्र रामसूरत गुप्ता अपने दोस्त योगेन्द्र नारायण, अनुज मिश्रा, आकाश पांडेय, कुलदीप विश्वकर्मा व संजीव मौर्य के साथ टोंस नदी के पटपर घाट पर पिकनिक मनाने आया था। कार से पहुंचे सभी छह दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे। शाम करीब पांच बजे आकाश गुप्ता और आकाश पांडेय डूबने लगे। आकाश पांडेय को तो बचा लिया लेकिन आकाश गुप्ता डूब गया।
विज्ञापन

साथियों ने आसपास के लोगों को बचाने के लिए आवाज लगाई। कुछ देर बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोग नदी में उतरकर युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।इसके बाद आकाश के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। देर शाम तक आकाश की खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता न चल सका। अब शनिवार को उसकी खोजबीन की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed