फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man was shot dead in Shivkuti, having come out of jail some time ago

शिवकुटी में युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ समय पहले जेल से आया था छूटकर

Fri, 11 Dec 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead in Shivkuti, having come out of jail some time ago
prayagraj news : नीरज जायसवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

शिवकुटी थाना क्षेत्र के अवतार टाकीज के पास बृहस्पतिवार की रात अपने भाई के साथ घर जा रहे नीरज जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद वहां डीआईजी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। पता चला कि नीरज ढाई साल पहले प्रापर्टी डीलर वसीम की हत्या का आरोपी था। कुछ समय पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। घर वालों से बात के बाद पुलिस ने मेंहदौरी क्षेत्र में कई जगह दबिश दी और पांच लोगों को उठा लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुरानी दुश्मनी दुश्मनी का ही पता चला है। उसके भाई ने आरोपियों को देखा है। कुछ नाम पता चले हैं। उसी के आधार पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

A young man was shot dead in Shivkuti, having come out of jail some time ago
prayagraj news : नीरज जायसवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

जोंधवल के रहने वाले नीरज जायसवाल की तेलियरगंज के आजाद मार्केट में कपड़े की दुकान है। गुरुवार की रात वह दुकान बंदकर अपने भाई धीरज के साथ घर जा रहा था। अवतार टाकीज के पास कुछ लोग पहले से ही घात लगाए खड़े थे। उन्होंने नीरज पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली पेट में मारी गई। एक सीने में लग गई। इसके बाद वे भाग निकले। घबराए धीरज ने तुरंत घर वालों और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

A young man was shot dead in Shivkuti, having come out of jail some time ago
prayagraj news : शिवकुटी में नीरज जायसवाल की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
पुलिस नीरज को लेकर तुरंत एसआरएन पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक मौके पर डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ सुधीर कुमार समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। नीरज के भाई धीरज ने पुलिस को दुश्मनी और कुछ लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दी तो तुरंत मेंहदौरी में दबिश दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। संदेह के घेरे में आए कुछ लोग घर पर नहीं मिले हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
  डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि नीरज ढाई साल पहले हुए वसीम मर्डर केस में जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था। पुलिस को हत्याकांड में बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।


ढाई साल पहले हुई वसीम की हत्या, नीरज समेत आधा दर्जन गए थे जेल

मेंहदौरी के रहने वाले प्रापर्टी डीलर वसीम की 17 मई 2018 की रात हत्या कर दी गई थी। उसका शव नवाबगंज के मलाक बलऊ गांव में मिला था। कातिलों ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने विपिन, नीरज जायसवाल समेत आधा दर्जन को जेल भेजा था। नीरज कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था। वसीम तथा नीरज के बीच पैसों को लेकर विवाद था। हत्या इसी को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed