फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man was shot dead in broad daylight in Nawabganj, there was a dispute three days ago

प्रयागराज : खेत में बकरी जाने के विवाद में युवक को गोली से उड़ाया, एक अन्य युवक घायल

Mon, 12 Dec 2022 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 10:43 PM IST
सार

सोमवार सुबह आठ बजे के करीब फिर इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शामून सात अन्य लोगों संग असलहों व लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आया और हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक गोली तारिक के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
A young man was shot dead in broad daylight in Nawabganj, there was a dispute three days ago
Prayagraj News : मोहम्मद तारिक। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के अकबरपुर गंगागंज बगिया में खेत में बकरी जाने के विवाद में दो पक्षों की भिड़ंत हो गई। इसमें मो. तारिक (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में नावेद (20) भी जांघ में गोली लगने से जख्मी हुआ है। इसके अलावा सात अन्य लाठी-डंडों से हमले में चोटिल हुए हैं। तारिक पुत्र तहसीन अहमद मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और करीब एक महीने पहले घर आया था। दो दिन पहले खेत में बकरी जाने को लेकर उलाहना देने पर पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार मो. शामून व उसके परिजनों से उसका विवाद हो गया था। 

विज्ञापन



सोमवार सुबह आठ बजे के करीब फिर इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शामून सात अन्य लोगों संग असलहों व लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आया और हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें एक गोली तारिक के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



उधर, एक गोली नावेद को लगी, जिससे वह भी जख्मी हो गया। इसके अलावा लाठी-डंडों से हुए हमले में मो. वाहिद, सुलेमान, अमजद, इश्तियाक अहमद व मो. वसीम भी जख्मी हुए। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायलाें को अस्पताल पहुंचाया, जहां नावेद को भर्ती कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंसी राइफल से मारी गोली
मृतक के पिता तहसीन अहमद का आरोप है कि उसके बेटे तारिक को शामून ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारी। जबकि मोनू व सारिफ ने तमंचे से फायरिंग की, जिसमें नावेद जख्मी हुआ। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावरों में मो. आतिब, छोटे, अन्नू, निसार उर्फ नन्हे और मो. सारिफ भी शामिल हैं। जिसके आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में हिरासत में लिया
घटना के बाद इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों बाद मुख्य आरोपी शामून को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे राइफल बरामद करने की कोशिश देर रात तक चलती रही। इसके अलावा एक अन्य नामजद आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस बाबत पुलिस कुछ बताने से इंकार करती रही। 

जमीन को लेकर भी था विवाद
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनका जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। आरोप है कि दबंगई के बल पर उन्होंने मोहम्मदपुर गांव में जमीन कब्जाई है। यह भी आरोप है कि शामून व उसके परिजन दबंगई करते फिरते हैं।  


मां का रो-रोकर बुरा हाल
उधर बेटे की लाश देखकर मां शाहिस्ता बेगम की तबियत बिगड़ गई। दरअसल मृतका का बड़ा भाई फैसल ट्रक चलाता है जबकि छोटा तारीफ घर पर ही रहता है। परिजनों ने बताया कि घर का खर्च तारिक ही चलाता था। मुंबई से लौटने के बाद वह घर भी बनवा रहा था। 


परिजनों की तहरीर पर आठ पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, प्रभारी एसीपी, सोरांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed