फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man riding an Apache bike died after colliding with a wall, a young man died after being crushed by

Accident : दीवार से टकराकर अपाचे बाइक सवार युवक की मौत, ट्रैक्टर से कचलकर युवक की जान गई

Fri, 19 Apr 2024 05:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 05:25 PM IST
सार

यमुनापार इलाके के खीरी और कोहड़ार घाट इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अपाचे असंतुलित होकर दीवार से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी जगह ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। 

विज्ञापन
A young man riding an Apache bike died after colliding with a wall, a young man died after being crushed by
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी थाना क्षेत्र के दसौती गांव में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में संजय कुमार कोल (45) पुत्र रामदास की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घर से एक किलोमीटर पहले हुआ। खीरी इलाके के सलैया खुर्द गांव निवासी संजय कुमार अपाचे बाइक से कहीं गया था। लौटते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह दसौती गांव में निशिकांत कुशवाहा के घर के सामने दीवार से टकरा गया। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजय के दो बेटों आनंद (15) और नितिन (12) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पत्नी शीला देवी और माता नचकइया देवी के आंसू थम नहीं रहे हैं।

विज्ञापन


 

A young man riding an Apache bike died after colliding with a wall, a young man died after being crushed by
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

टैक्ट्रर की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल

कोहड़ारघाट -शाहपुर खुर्द गांव में शुक्रवार को दोपहर एक बजे टैक्ट्रर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोपहर एक  बजे के लगभग सीकी गांव निवासी राधिका प्रसाद (55) पुत्र राम दुलार अपने साथी राजू पुत्र लाल बहादुर के साथ  तिलक में  जा रहे थे । दोनों जैसे ही शाहपुरखुर्द  गांव से कुछ आगे सड़क के मोड़ पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी बीच विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर राधिका प्रसाद को कुचलते हुए आगे निकल गया। घटना देख ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने पहचान होने पर परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed