{"_id":"6a2879b921ade0b27b0be2f9","slug":"a-young-man-riding-a-truck-died-after-being-hit-by-a-high-tension-wire-allahabad-news-c-417-1-nan1013-7025-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक पर चढ़े युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
Wed, 10 Jun 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो परिचय-सैदाबाद के चेरिया गांव में हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
हंडिया थाना क्षेत्र के चेरिया गांव में एक भट्ठे पर ट्रक पर चढ़े युवक का हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने बैरागिया नाले के पास जीटी रोड जाम कर दिया जिससे वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विनोद कुमार भारतीय (28) पुत्र सालिक राम भारतीय निवासी पहाड़पुर, जगतपुर, थाना उतराव, चेरिया गांव में स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह एक ट्रक पर चढ़कर वह त्रिपाल निकाल रहा था।
इस दौरान वह ट्रक के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी भट्ठा मालिक दीपक सिंह ने सैदाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गुस्साए परिजन मुआवजे की मांग को लेकर बैरागिया नाले के पास जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस द्वारा समझने के बाद परिजन शांत हुए। मृतक दो भाइयों व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। 6 माह पूर्व ही उसकी शादी पूजा से हुई थी।