Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man from the same village had conspired to rob his BC friend, arrested along with three associates.

खुलासा : गांव के ही युवक ने रची थी बीसी सखी से लूट की साजिश, तीन साथियों समेत गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 06:11 PM IST
सार

गिरोह का सरगना कुंदन हसनपुर कोरारी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी 14 सितंबर की शाम महिला बैंक ऑफ बड़ौदा की अपनी सेवा शाखा बंद कर घर लौट रही थी। तभी यह घटना अंजाम दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग मिला।

विज्ञापन
A young man from the same village had conspired to rob his BC friend, arrested along with three associates.
लूट के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थरवई के हसनपुर कोरारी गांव में बीसी सखी संगीता मौर्य से 35 हजार नकदी से भरा बैग लूटने की साजिश उसके ही गांव के युवक ने रची थी। उसने पहले रेकी की और फिर अपने तीन साथियों को बुलाकर घटना अंजाम दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर 22 हजार नकद व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

गिरोह का सरगना कुंदन हसनपुर कोरारी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी 14 सितंबर की शाम महिला बैंक ऑफ बड़ौदा की अपनी सेवा शाखा बंद कर घर लौट रही थी। तभी यह घटना अंजाम दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग मिला।

विज्ञापन

तलाश शुरू हुई तो कुंदन के वारदात में शामिल होने के सुबूत मिले। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने घटना कबूल ली। बताया कि उसे पता था कि महिला शाम के समय नकदी लेकर घर लौटती है। इसलिए उसने घटना से पहले दो दिनों तक उसके आने जाने वाले रास्तों की रेकी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुआरी गांव निवासी विशाल, संदीप व ईशू पासी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। उसकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने ई-पॉस मशीन, रजिस्टर, चाभी व काला बैग बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनका कोई पूर्व का आपराधिक रिकॉर्ड फिलहाल नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed