फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man died due to treatment by a quack, chairman said- action should be taken

Prayagraj News: झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत, चेयरमैन बोलीं- कार्रवाई हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to treatment by a quack, chairman said- action should be taken
भारतगंज कस्बे में चार दिन पहले झोलाछाप के इलाज की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी। इस पर भारतगंज नगर पंचायत की चेयरमैन फरा बेगम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि कटरा उत्तरी वार्ड दो में बिना लाइसेंस क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। झोलाछाप मरीजों को भर्ती कर लापरवाही पूर्वक इलाज करता है। 29 जून को गारोपुर मोहल्ला निवासी असफाक अहमद (30) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। झोलाछाप ने उसे अपनी क्लीनिक में भर्ती कर लिया। 24 घंटे इलाज के बाद युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो जवाब दे दिया।
विज्ञापन

इलाज के लिए शहर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। इसके बाद से कस्बे वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। चेयरमैन ने कहा कि अवैध रूप से संचालित क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि युवक की मौत की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। निर्देश मिलने पर झोलाछाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed