{"_id":"6a725316609ec619630c99fd","slug":"a-written-examination-will-now-be-the-deciding-factor-in-uppscs-direct-recruitment-allahabad-news-c-3-ald1034-943742-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूपीपीएससी की सीधी भर्ती में अब लिखित परीक्षा होगी निर्णायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूपीपीएससी की सीधी भर्ती में अब लिखित परीक्षा होगी निर्णायक
विज्ञापन
यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सीधी भर्ती (स्क्रीनिंग परीक्षा) नियमावली में संशोधन किया है। आगामी सीधी भर्तियों की चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आयोग ने कहा कि इन बदलावों का लक्ष्य निष्पक्षता, पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित करना है।
संशोधित नियमावली के तहत लिखित परीक्षा को 75 फीसदी और साक्षात्कार को 25 फीसदी भार दिया जाएगा। यह संशोधन विभिन्न विभागों में ग्रुप बी के राजपत्रित पदों पर लागू होगा।
सीधी भर्ती नियमावली 2025 को संशोधित कर लागू करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, यह नियमावली राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में भी लागू हुई थी।
विज्ञापन
आयोग के सचिव गिरिजेश त्यागी ने कहा कि इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। पहले साक्षात्कार पर अधिक निर्भरता थी, अब लिखित परीक्षा निर्णायक होगी। यह मेधावी अभ्यर्थियों को अधिक अवसर प्रदान करेगा।
चयन प्रक्रिया का नया स्वरूप
अब सीधी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे। साक्षात्कार के 25 फीसदी अंक भी मेरिट में शामिल होंगे। इन दोनों के आधार पर मेरिट जारी की जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में वस्तुनिष्ठ की जगह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।