फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman who was going to call a panchayat to resolve a dispute died of a heart attack

Prayagraj News: विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने जा रही महिला की हार्ट अटैक से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A woman who was going to call a panchayat to resolve a dispute died of a heart attack
बहरिया। थाना क्षेत्र के सेहूआ डीह के मजरा गांव कुन्दन पुर में शनिवार को बहू और पड़ोसियों से हो रहे विवाद को सुलझाने के लिए गांव के लोगों को पंचायत के लिए बुलाने जा रही एक अधेड़ महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि, बहू ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी सास को जान से मार दिया गया है। थाना अध्यक्ष ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन

कुंदनपुर निवासिनी प्रीति यादव पत्नी सचिन यादव की पड़ोस की शीला यादव पत्नी रामनरेश यादव से एक स्थान पर गोबर रखने को लेकर अक्सर विवाद होता था। प्रीति यादव की सास राधिका देवी (52) इसी विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार की सुबह गांव के लोगों को बुलाने जा रही थी। बताया जा रहा है जैसे ही वह रामयश प्रजापति के दरवाजे के सामने पहुंची तभी उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और वह गिर पड़ीं। कुछ ही देर में उसी जगह राधिका देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

राधिका देवी की मौत की जानकारी उसकी बहू प्रीति यादव को हुई तो उसने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उसकी सास की हत्या कर दी गई है। थाना अध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तो पता चला कि राधिका देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। थाना अध्यक्ष बहरिया बृजेश सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि राधिका देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed