फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman travelling in the Danapur special train was robbed

Prayagraj News: दानापुर स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही महिला से छिनैती

Thu, 07 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 07 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A woman travelling in the Danapur special train was robbed
गाड़ी संख्या 09026 दानापुर स्पेशन ट्रेन की बोगी एस-9 में सफर कर रही महिला के साथ मंगलवार आधी रात के बाद छिवकी स्टेशन के पहले आउटर के पास छिनैती हो गई। महिला ने शोर मचाया लेकिन उचक्का उनका बैग लेकर ट्रेन से कूद गया। पीड़ित ने साथ में सफर कर रहे यात्री की मदद से 139 में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी जिला के तिलाथ गांव निवासी सुमन कुमार सूरत में किसी कंपनी में काम करते हैं। बीते एक मई को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। मंगलवार को वह दानापुर स्पेशल ट्रेन से पत्नी सुनैना देवी व बेटे सार्थक के साथ सूरत जा रहे थे। वह एस-9 बोगी की सीट नंबर एक, दो और चार में सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

ट्रेन करीब डेढ़ बजे छिवकी जंक्शन के आउटर पर पहुंची थी कि सिग्नल न होने के कारण धीमी हो गई। आधी रात के बाद सुनैनी देवी के बैग को उचक्का छीन कर भागने लगा। सुनैना की नींद खुली तो उन्होंने बैग पकड़ते हुए शोर मचाया लेकिन हैंडल टूटने के कारण उचक्का चलती ट्रेन से कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर परिवार के लोग जागे और सफर कर रहे अन्य यात्री की मदद से 139 में शिकायत की। ट्रेन जब छिवकी स्टेशन पहुंची तो प्लेटफाॅर्म में मौजूद सुरक्षाकर्मी को उन्होंने घटना की जानकारी दी। हालांकि, ट्रेन छूटने के बाद वे लोग आगे चले गए।

पीड़िता के पति ने कहा कि घटनास्थल से लेकर रेलवे स्टेशन तक वह लगातार शोर मचाते रहे लेकिन कोई भी पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित के अनुसार बैग में दो सोने की जंजीर, झुमका, चांदी का सिक्का, पायल, साठ हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन था। जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed