फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman gave birth to a baby girl on the road... Head constable saved her life.

Prayagraj : सड़क पर प्रसूता ने बच्ची को दिया जन्म...हेड कांस्टेबल ने बचाई जान

Mon, 03 Nov 2025 11:56 AM IST
विनोद सिंह सत्येंद्र पटेल, संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज।
सत्येंद्र पटेल, संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज। Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 11:56 AM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस समय इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जब प्रसव पीड़ा से तड़पती एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। इस दाैरान बेबस पति को देख वहां से गुजर रहे हेड कांस्टेबल ने ऑटो रुकवाकर जच्चा-बच्चा को तत्काल काॅल्विन अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
A woman gave birth to a baby girl on the road... Head constable saved her life.
Born - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह उस समय इंसानियत की मिसाल देखने को मिली, जब प्रसव पीड़ा से तड़पती एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। इस दाैरान बेबस पति को देख वहां से गुजर रहे हेड कांस्टेबल ने ऑटो रुकवाकर जच्चा-बच्चा को तत्काल काॅल्विन अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, समय से अस्पताल पहुंचने पर प्रसूता और नवजात को जीवनदान मिल गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, फल कारोबारी धर्मराज जो मूलरूप से बहरिया कस्बे के रहने वाले हैं, अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटे के साथ मुंडेरा में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा के बाद वे पत्नी को बाइक से लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पत्नी का दर्द असहनीय हो गया। मजबूरन धर्मराज ने सड़क किनारे बाइक रोक दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में पत्नी ने सड़क पर नवजात को जन्म दिया। इस दौरान महिला का अत्यधिक खून बहने लगा, जिससे धर्मराज घबरा गए। तभी पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल रोहित कुशवाहा साथियों संग वहां से गुजर रहे थे। बेबस पति और बेसुध पत्नी की हालत देख उन्होंने एक पल की देरी नहीं की और तुरंत एक ऑटो रुकवाकर महिला व नवजात को उसमें बैठाकर कॉल्विन अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित बोले-मुझे वो वक्त याद आ गया जब मेरे बच्चे की जान खतरे में थी
 

रोहित ने बताया कि जब उन्होंने महिला को सड़क पर बच्ची को जन्म देते देखा तो उन्हें अपने पहले बच्चे की याद आ गई, जो बहुत मुश्किल परिस्थितियों में पैदा हुआ था। मुश्किलों के बाद उसकी जान बची थी। ऐसे में बिना देरी किए उन्होंने मदद का निर्णय लिया और जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि समय पर पहुंचने की वजह से जच्चा-बच्चा की जान बच गई। अस्पताल पहुंचने पर धर्मराज ने भी भावुक मन से हेड कांस्टेबल का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed