{"_id":"5f92df193c4e1a1c591d03f3","slug":"a-village-in-bhadohi-is-such-that-even-today-there-is-a-common-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में एक गांव ऐसा जहां आज भी नाला ही है आम रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में एक गांव ऐसा जहां आज भी नाला ही है आम रास्ता
Fri, 23 Oct 2020 07:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : file
प्रदेश के भदोही जिले में एक गांव ऐसा है जहां आजादी के 73 साल बाद भी लोग नाले से होकर आते-जाते हैं। गांव को जोड़ने के लिए यही एक मात्र आम रास्ता है। यह रास्ता राजस्व रिकार्ड में नाले के तौर पर दर्ज है। भदोही के राकेश कुमार ने इस गांव में सड़क बनाने के लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।
कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए भदोही के डीएम को मौके पर जाकर यथास्थिति देखने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने डीएम को यह भी बताने के लिए कहा है कि गांव वालों को सड़क देने के लिए उनके पास क्या उपाय है। मामला भदोही के डुबही गांव का है। जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र सुनवाई कर रहे हैं। कोर्ट ने जिलाधिकारी से 23नवम्बर तक व्यक्तिगत हलफ़नामा दाखिल करने को कहा है।
याची का कहना है कि गांव में प्राइमरी स्कूल भी है।2013में जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्यावेदन दिया गया है। गांव में रहने वाले 300 लोग नाले होकर गांव में आते जाते हैं। बरसात के दिनों में आने जाने का कोई रास्ता नहीं होता है। गांव को संपर्क मार्ग बनाकर जोड़ने के लिए जनप्रतिनधियों को कई प्रत्यावेदन दिए गए मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।