{"_id":"69e3f068a924d9a67f0da7ff","slug":"a-troop-of-monkeys-left-an-elderly-man-bleeding-profusely-allahabad-news-c-417-1-nan1011-5467-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बंदरों के झुंड ने बुजुर्ग को किया लहूलुहान
विज्ञापन
विकासखंड शृंग्वेरपुर के अंतर्गत आने वाली बिजलीपुर ग्रामसभा में बंदरों का उत्पात नहीं रुक रहा है। बंदरों के झुंड ने शनिवार को शिवरतन का पूरा मजरे में एक वृद्ध पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उक्त मजरा निवासी मोहनलाल शनिवार सुबह किसी काम से घर से बाहर निकले थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उनके हाथ पर काट लिया। परिजन उन्हें कौड़िहार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी पांडेय का पूरा गांव में भी कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। बंदर बच्चों व बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की है।