फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A splash here too: Reshma Qureshi of Prayagraj became the voice of acid victims

एक छपाक यहां भीः एसिड पीड़ितों की आवाज बनीं प्रयागराज की रेशमा कुरैशी

Fri, 10 Jan 2020 07:07 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो डॉ. नदीम इंतेखाब, अमर उजाला, प्रयागराज
डॉ. नदीम इंतेखाब, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
A splash here too: Reshma Qureshi of Prayagraj became the voice of acid victims
एसिड पीड़िता रेश्मा - फोटो : अमर उजाला

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ से एसिड पीड़िताएं एकबारगी चर्चा में है। फिल्म एक एसिड पीड़िता के संघर्ष और उसकी जिजिविषा पर आधारित है। कुछ ऐसी ही कहानी अपने जिले में मऊआइमा की एसिड पीड़ित रेशमा की भी है। अपने साथ हुए उस खौफनाक हादसे को भुलाकर रेशमा कुरैशी ने फैशन डिजाइनिंग में एक मुकाम हासिल किया। अमेरिका में उनको अवार्ड से भी नवाजा गया। एसिड अटैक से न सिर्फ उनका चेहरा खराब हो गया था, बल्कि आंखों की रोशनी भी कम हो गई थी। लेकिन, इसके बावजूद रेशमा ने सभी बाधाओं को हटाते हुए सफलता हासिल की।

विज्ञापन


19 मई 2014, यह तारीख रेशमा पर कहर बनकर टूटी थी। सुलतानपुर खास निवासी जहीरउद्दीन की बेटी रेशमा कुरैशी अपनी बहन गुलशन बानो के साथ मदरसा बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। दोनों जैसे ही मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचीं, तभी उनका जीजा जमीलउद्दीन उर्फ राजू ने रेशमा पर एसिड फेंक दिया।
विज्ञापन


रेशमा बुरी तरह झुलस गईं। रेशमा का खूबसूरत चेहरा बिगड़ने के साथ ही उनकी आंखों की रोशनी भी कम हो गई। समय बीतने के साथ ही रेशमा ने उस घटना को भुलाकर नई शुरुआत की। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में काम शुरू किया। मेहनत कर उन्होंने दिन-रात एक कर दिए। धीरे-धीरे रेशमा फैशन डिजाइनिंग में बड़ा नाम बन गईं। एसिड पीड़ितों की आवाज बनकर वह उनकी प्रेरणा भी बनीं। रेशमा को कुछ समय पहले अमेरिका में फैशन डिजाइनर बनने पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उस घटना के बाद से परिवार गांव छोड़कर मुंबई में बस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

A splash here too: Reshma Qureshi of Prayagraj became the voice of acid victims
सांकेतिक

नकाब के धोखे में जीजा ने किया था एसिड अटैक

रेशमा की बड़ी बहन गुलशन बानो की शादी मलखानपुर गांव निवासी जमीलउद्दीन से हुई थी। शादी के कुछ समय बीत जाने के बाद पति-पत्नी में अनबन हो गई। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच 19 मई 2014 को दोनों बहनें मदरसा बोर्ड की परीक्षा देने निकलीं। माना जाता है कि अपनी पत्नी के धोखे में जमीलउद्दीन ने एसिड रेशमा पर फेंक दिया था। आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

दुनिया वाले एसिड पीड़ितों को कमजोर न समझें। मेरी जिंदगी का लक्ष्य है कि मैं एसिड पीड़ितों के अंदर से हीन भाव खत्म करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाऊं। यही मेरा मकसद है।
- रेशमा कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed