फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A special train will run from Prayagraj to Hadapsar in Pune, the railway has released the timetable.

Prayagraj : प्रयागराज से पुणे के हडपसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 28 Feb 2026 12:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Feb 2026 12:34 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने पुणे के हडपसर के लिए प्रयागराज से सीधी ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। इसकी समय-सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसके अलावा रेलवे ने मुजफ्फरपुर से हडपसर एवं आनंद विहार-रांची स्पेशल की भी समय सारिणी जारी की गई है।

विज्ञापन
A special train will run from Prayagraj to Hadapsar in Pune, the railway has released the timetable.
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने पुणे के हडपसर के लिए प्रयागराज से सीधी ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। इसकी समय-सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई। इसके अलावा रेलवे ने मुजफ्फरपुर से हडपसर एवं आनंद विहार-रांची स्पेशल की भी समय सारिणी जारी की गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज से हडपसर के लिए स्पेशल ट्रेन 04107 का संचालन प्रत्येक बुधवार चार मार्च से 25 मार्च तक सुबह 10:20 बजे होगा। ट्रेन वाया चित्रकूट, खजुराहो, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, मनमाड, कोपरगांव के रास्ते अगले दिन शाम 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में हडपसर से स्पेशल ट्रेन संख्या 04108 की रवानगी प्रत्येक बृहस्पतिवार पांच मार्च से 26 मार्च तक रात 10:40 बजे होगी। शनिवार सुबह 6:30 बजे इसका आगमन प्रयागराज जंक्शन पर होगा। इसी तरह, मुजफ्फरपुर से हडपसर के लिए स्पेशल ट्रेन 05589 प्रत्येक मंगलवार दस मार्च से 24 मार्च की शाम 7:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:45-5:50 बजे प्रयागराज छिवकी एवं बृहस्पतिवार सुबह 11:40 बजे हडपसर पहुचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में हडपसर से 05590 की रवानगी प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे होगी, जो अगले दिन शाम 5:00-5:05 बजे छिवकी एवं शनिवार सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी। वहीं, रांची-आनंद विहार 02877 का संचालन 28 फरवरी एवं सात मार्च को रांची से शाम 4:25 बजे होगा, जो रविवार सुबह 6:00-6:05 बजे सूबेदारगंज एवं शाम 6:00 बजे आनंद विहार पहुचेंगी। वहीं, आनंद विहार से एक मार्च एवं आठ मार्च की शाम 6:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:30-5:35 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं शाम 7:10 बजे रांची पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed