{"_id":"60b29c172a894b520467fd53","slug":"a-soldier-in-prayagraj-owns-crores-of-wealth-demands-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में एक सिपाही करोड़ों की दौलत का मालिक, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में एक सिपाही करोड़ों की दौलत का मालिक, जांच की मांग
Sun, 30 May 2021 11:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 May 2021 11:08 PM IST
सार
- आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने डीजीपी, एडीजी को भेजा पत्र
विज्ञापन
prayagraj news : सिपाही अजय सिंह (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में तैनात एक सिपाही करोड़ों की दौलत का मालिक है। लग्जरी गाड़ी के साथ ही वह आलीशान फ्लैट और बेशकीमती जमीनों का भी मालिक है। यह आरोप लगाते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने डीजीपी और एडीजी जोन को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमेें सिपाही की संपत्ति की जांच की मांग की गई है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित सिपाही वर्तमान में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। उसके पास फॉच्र्यूनर गाड़ी है। यही नहीं जिले में स्थित जिस फ्लैट में सिपाही रहता है, उसकी मौजूदा बाजारू कीमत एक करोड़ रुपये है और यह फ्लैट उसने अपनी पत्नी के नाम लिया है। उसने गांव में भी करोड़ों का मकान बनवाया है। इसके साथ ही नारीबारी में भी करोड़ों की जमीन खरीदी है। वह अल्टो कार व बुलेट का भी मालिक है जो उसने हाल ही में खरीदी है।
शिकायती पत्र के साथ सिपाही की पत्नी के नाम पर खरीदे गए दारागंज व अल्लापुर स्थित दो फ्लैट व वाहन से संबंधित अभिलेख भी संलग्र किए गए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त सिपाही लंबे समय से बतौर निजी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी में तैनात है। डीजीपी को भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह व एडीजी जोन प्रयागराज को भी प्रेषित की गई है। इस मामले में डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।