फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A shop selling intoxicants right next to the school...

Prayagraj News: स्कूल के बगल में नशे की दुकान...

Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A shop selling intoxicants right next to the school...
फूलपुर के बाबूगंज बाजार स्थित परिषदीय विद्यालय के गेट पर सजी गुटखा की दुकान।
स्कूलों के आसपास नशे के कारोबार पर रोक लगाने के दावे कागजों पर ही दिख रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। कस्बे के एक उच्च प्राथमिक एवं इंटर कॉलेज से मात्र 150 और दूसरे परिषदीय विद्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर देशी शराब का ठेका संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

फूलपुर, सहसों एवं सैदाबाद विकासखंड के बाबूगंज, थानापुर, भरौटी के ग्रामीणों ने स्कूलों की चहारदीवारी के आसपास गुटखा और तंबाकू उत्पादों की दुकानें होने की शिकायत की है। आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय इन दुकानों पर बच्चों की आवाजाही रहती है, जिससे उनके नशे की गिरफ्त में आने का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिम्मेदार विभाग नियमित निरीक्षण करे, तो स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की लत से गंभीर बीमारियों का खतरा
कम उम्र में नशे की शुरुआत बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में स्कूलों के आसपास नशे के उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के साथ बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने की भी जरूरत है। क्षेत्र के सालिकराम पटेल, आशीष कुमार द्विवेदी और धर्म सिंह पटेल ने प्रशासन से स्कूलों के आसपास अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतों के बाद भी नहीं बदली स्थिति
ग्रामीणों का कहना है कि नशे के सामान की बिक्री को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने अब स्कूलों के आसपास नियमित जांच कराने और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कस्बे में स्कूलों के आसपास नियम विरुद्ध तंबाकू, गुटखा या शराब की बिक्री की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - हीरालाल सैनी, एसडीएम फूलपुर।

फूलपुर के बाबूगंज बाजार स्थित परिषदीय विद्यालय के गेट पर सजी गुटखा की दुकान।

फूलपुर के बाबूगंज बाजार स्थित परिषदीय विद्यालय के गेट पर सजी गुटखा की दुकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed