फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A rally of faith gathered for the darshan of Mankameshwar, decorated with silver clothes and ornaments

महाशिवरात्रि : मनकामेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का रेला, चांदी के वस्त्रों-आभूषणों से शृंगार

Sun, 19 Feb 2023 01:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 01:30 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर शनिवार को देवाधिदेव महादेव केजलाभिषेक के लिए शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सोमेश्वर महादेव हों या मनकामेश्वर, लंबी कतारें लगी रहीं। शिव मंदिरों में भोर से लगा भक्तों का तांता देर शाम तक नहीं टूटा।

विज्ञापन
A rally of faith gathered for the darshan of Mankameshwar, decorated with silver clothes and ornaments
Prayagraj News : महाशिवरात्रि पर हनुमत निकेतन सिविल लाइन में भगवान शिव का पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाशिवरात्रि पर शनिवार को देवाधिदेव महादेव केजलाभिषेक के लिए शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सोमेश्वर महादेव हों या मनकामेश्वर, लंबी कतारें लगी रहीं। शिव मंदिरों में भोर से लगा भक्तों का तांता देर शाम तक नहीं टूटा। भगवान भोलेनाथ का रंग-बिरंगे फूलों से शृंगार कर आरती उतारी गई। देर रात तक दर्शन-पूजन और शृंगार का सिलसिला चला।

विज्ञापन




विज्ञापन




अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से झांकी मोहक सजाई गई। यहां मंदिर परिसर में भोर से ही जलाभिषेक के साथ ही विश्व शांति के रुद्र महायज्ञ भी आरंभ हो गया। यहां भी भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। इसी तरह दशाश्वमेध घाट स्थित प्राचीन दशाश्वमेधेश्वर महादेव का पुजारी सोम शास्त्री, विभव कुमार मिश्र, पं वैभव मिश्र की देखरेख में भव्य शृंगार झांकी सजाई गई। दशाश्वमेधेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

A rally of faith gathered for the darshan of Mankameshwar, decorated with silver clothes and ornaments
Prayagraj News : मनकामेश्वर मंदिर में पूजन करते श्रीधरानंद ब्रह्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

आस्था की डगर पर बढ़ने का आलम यह था कि यमुना किनारे सरस्वती घाट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में चार बजे भोर में ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। पंचामृत स्नान, आरती के बाद दर्शन आरंभ होते ही जयकारे गूंजने लगे। शाम तक बैरहना-नैनी मुख्यमार्ग से लेकर मंदिर तक लंबी कतारें लगी रहीं। यहां डीएम संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी अरविंद चौहान, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी समेत कई अफसरों ने परिवार समेत दर्शन-पूजन किया।

मनकामेश्वर में दोपहर 12 बजे बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद फिर दर्शन शुरू हुआ तो रात के नौ बजे तक तांता लगा रहा। शाम को मनकामेश्वर महादेव का चांदी के वस्त्रों,आभूषणों से शृंगार किया गया। इस दौरान गेंदा, गुलाब, मदार, मोगरा, चांदनी और कामिनी के फूलों से मोहक झांकी सजाई गई। पुजारी श्रीधरानंद की मौजूदगी में दिन भर भक्तों को फलाहार और प्रसाद का वितरण किया जाता रहा।

पुजारी श्रीधरानंद की देखरेख में रात में चार पहर का शृंगार किया गया। इसी क्रम में बालसन चौराहा स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं ने भी मंदिर परिसर में जलाभिषेक के बाद पूजा की। इसी तरह पडिला महादेव में भगवान शिव का पंचामृत स्नान गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर स किया गया। बाबा को बेल पत्र, मदार, धतूरा, बेल, शमी, सफेद फूल, बैर अर्पित कर सर्वमंगल की कामना की गई। इसी तरह नागवासुकि, तक्षक तीर्थ, शंकर विमान मंडपम, लालापुर महादेव मंदिर, शिवुकटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, पूजन और दर्शन के लिए देर रात तक भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed