फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A message to bring India's cultural pride to the world through Aquarius

कुंभ के जरिए भारत के सांस्कृतिक गौरव को दुनिया में पहुंचाने का संदेश

Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
A message to bring India's cultural pride to the world through Aquarius
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने शुक्रवार को कुंभ के जरिए भारत के सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर पहुंचाने का संदेश दिया। कहा कि कोई भी नया शहर कहीं बसाया जा सकता है, लेकिन दूसरा प्रयाग नहीं बनाया जा सकता। यहां गंगा, यमुना, सरस्वती का ही नहीं, संस्कृतियों का भी अनोखा संगम है। इसे संजो कर रखा जाना चाहिए, ताकि दुनिया इस विहंगम संस्कृति का दर्शन कर सके। यह बातें उन्होंने कुंभ कांक्लेव के पहले दिन मोता लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में बतौर मुख्य अतिथि कही। इसी के साथ इंडिया थिंक काउंसिल और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कुंभ कांक्लेव का आगाज हो गया।
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन, वैदिक मंगलाचरण के साथ शुरू हुए वैचारिक कुंभ समागम में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रयाग और नदियों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि भारत में नदियों से लोग प्यार करते हैं। नदियां यहां के लोगों के विचारों एवं भावों में बहती हैं। उन्होंने कहा कि वेद में नदी का अर्थ है वह जो नाद करती है। उन्होंने कहा कि वैदिक काल में नदियों का आवाहन किया जाता था। नदियों के प्रति हमारे यहां जो प्यार है वो किसी अन्य देश में नहीं नहीं पाया जाता। उन्होंने कहा कि प्रयाग में लगने वाले कुंभ में लोग बिन बुलाए आते हैं। इसमें किसी को बुलाया नहीं जाता है।
विज्ञापन


ब्रिटिश काल में भी कुंभ के आयोजन में बिन बुलाए आने पर आश्चर्य माना गया था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुंभ के आयोजन को भव्यता के साथ दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने में केंद्र, प्रदेश की सरकारें कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। इस बार 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। कुंभ से पहले एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो जाएगा और गंगा में जलयान भी। कहा कि तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों को कुंभ में बेहतर सुविधाएं देने का सरकार का संकल्प है। इससे पहले अफगानिस्तान, श्रीलंका से आए प्रतिनिधियों का बुकें भेंटकर स्वागत किया गया। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रतापगढ़ के विधायक आरके वर्मा, एडीजी एसएन सावत, मंडलायुक्त आशीष गोयल, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डीआईजी कुंभ केपी सिंह, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद उपस्थित थे। इंडिया थिंक काउंसिल के निदेशक सौरभ पांडेय ने आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद। पर्यटन मंत्री बहुगुणा जोशी कहा कि कुंभ का आयोजन हर किसी के लिए यादगार होगा। कुंभ मेले में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा जो अद्भुत एवं आकर्षक होगा। उन्होंने बताया कि अतिथियों के स्वागत के लिए आकर्षक द्वार भी बनाए जाएंगे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यूपी में स्वच्छता अभियान की दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे। गांधी जयंती दो अक्तूबर से सरदार पटेल की जयंती तक सरकार स्वच्छता की दिशा में कुछ खास करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी।

सड़कें, ओवरब्रिज व घाट समेत अन्य कार्य कुंभ से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। 80 करोड़ से अधिक सफाई उपकरण लगाए जाएंगे।कूड़ा बिना जमीन गिराए मेला क्षेत्र से बाहर कर दिया जाएगा। 40 हजार से ज्यादा एलईडी लाइट का प्रयोग कुंभ मेला में किया जाएगा। वाटर एटीएम भी लगेंगे। आशीष गोयल, मंडलायुक्त


भीड़ नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार की गई है। कुंभ के दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। हजारों की संख्या में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। संचार व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। एसएन सावत, एडीजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed