फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A massive fire broke out in the camp of Lavkush temple in Ayodhya during Mahakumbh, loss estimated at lakhs...

Prayagraj : एयरपोर्ट में महिला की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद दिल्ली हुई रवाना

Sat, 15 Feb 2025 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 08:43 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम एक महिला की तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उसकी जांच करने के बाद महिला को अस्पताल रिफर कर दिया।

विज्ञापन
A massive fire broke out in the camp of Lavkush temple in Ayodhya during Mahakumbh, loss estimated at lakhs...
महिला की फ्लाइट का टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम एक महिला की तबीयत खराब हो गई। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने उसकी जांच करने के बाद महिला को अस्पताल रिफर कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शकुंतला देवी नाम की महिला को एंबुलेंस के माध्यम से युनाइटेड मेडिसिटी भिजवाया। वहां इलाज के बाद महिला वापस एयरपोर्ट आ गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा दिल्ली की रहने वाली शकुंतला यहां संगम स्नान के लिए आई थी। महिला के साथ मौजूद उनके रिश्तेदार मदन गोपाल ने बताया कि उन्हें इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। यहां महिला को कुछ उलझन हुई। पेट और सीने में भी दर्द हुआ। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने वहां एंबुलेंस बुलाई। महिला को युनाइटेड मेडिसिटी ले जाया गया। वहां कुछ जांच हुई तो मालूम पड़ा कि एसीडिटी की वजह से ही महिला को दर्द हुआ। दवा लेने के बाद महिला वापस मदन गोपाल के साथ एयरपोर्ट आ गई और इंडिगो के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed