{"_id":"660fceabb08cad9f040a778f","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-several-fire-tenders-brought-the-fire-under-control-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कबाड़ के गोदाम में धधकी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कबाड़ के गोदाम में धधकी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, लाखों का नुकसान
Fri, 05 Apr 2024 03:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2024 03:42 PM IST
सार
गोदाम में कबाड़ के साथ ही भारी मात्रा में रद्दी कागज और कार्टन रखे गए थे। इस कारण आग और तेज धधक रही थी। सूचना पर शहर और नैनी केंद्र से फायर ब्रिगेड के चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली नैनी अंतर्गत मड़ौका मार्ग पर तिगनौता मोहल्ले में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। रात करीब ढाई बजे लोगों ने धुआं उठता देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने खुद से ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में कबाड़ के साथ ही भारी मात्रा में रद्दी कागज और कार्टन रखे गए थे। इस कारण आग और तेज धधक रही थी। सूचना पर शहर और नैनी केंद्र से फायर ब्रिगेड के चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। जेसीबी मशीन की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग को पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी थी। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह गोदाम नैनी निवासी राहुल पांडेय का बताया जा रहा है।
विज्ञापन