फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A massive fire broke out in a closed school, goods worth lakhs burnt to ashes

Prayagraj : बंद पड़े स्कूल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 21 Dec 2025 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Dec 2025 04:22 PM IST
सार

Prayagraj News : शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब आरा रोड स्थित एक बंद पड़े स्कूल में भीषण आग लग गई। स्कूल के हाल में रखी प्लास्टिक की पाइपों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a closed school, goods worth lakhs burnt to ashes
फूलपुर में बंद पड़े स्कूल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब आरा रोड स्थित एक बंद पड़े स्कूल में भीषण आग लग गई। स्कूल के हाल में रखी प्लास्टिक की पाइपों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में लाखों रुपये के सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मियांकापूरा मुहीउद्दीनपुर गांव में शनिवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर सराय ममरेज पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग प्लास्टिक पाइपों में लगी होने के कारण तेजी से फैलती चली गई, जिससे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की लगातार कोशिशों के बाद लगभग 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि स्कूल के हाल में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed