फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A job fair will be held on August 25.

Prayagraj News: 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A job fair will be held on August 25.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ददौली सोरांव में 25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। एमआरएफ कंपनी के सहयोग से लगने वाले इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई और डिप्लोमा पास 18 से 30 वर्ष और 10वीं, 12वीं, स्नातक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन



चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 19,500 से 22,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को कंपनी के पेरोल पर लिया जाएगा और नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ कैंपस में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। प्रशिक्षण और सेवायोजन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि चयन प्रक्रिया और रोजगार से संबंधित सभी जानकारियां अभ्यर्थियों को मौके पर दी जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ला ने प्रयागराज मंडल के सभी राजकीय और निजी आईटीआई के प्रशिक्षुओं से मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed