{"_id":"57faa5604f1c1b685228e71d","slug":"a-human-chain-to-junsi-azad-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूंसी से आजाद पार्क तक बनी मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूंसी से आजाद पार्क तक बनी मानव शृंखला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 10 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। संगम नगरी में वोटरों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को झूंसी से लेकर चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मानव शृंखला बनाई गई। तकरीबन आठ किलोमीटर लंबी इस मानव शृंखला में पांच हजार लोग शामिल हुए। डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने एवं आसपास के लोगों को वोटर बनने एवं मतदान के लिए प्रेरित करें। इसी के साथ मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें तकरीबन नौ हजार लोगों ने मतदाता पंजीकरण फॉर्म भरे। इस दौरान बूथों से 55 बीएलओ एवं पांच पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
मानव शृंखला सुबह नौ बजे बनाई गई, जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सिविल डिफेंस एवं अन्य संस्थाओं के लोग शामिल हुए। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के निकट डीएम संजय कुमार ने लोगों को मतदाता बनने और मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। इसमें भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डीएम ने कहा कि जो लोग पहली जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदान बनने के लिए आवेदन करें। जिन्होंने आवेदन किया है, उन्हें जनवरी 2017 तक फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र मिल जाएगा। इसके साथ ही बूथों पर आयोजित मतदाता पंजीकरण अभियान के दौरान 8940 लोगों ने मतदाता बनने, 946 वोटरों ने नाम कटवाने, 646 वोटरों ने नाम-पता संशोधन और 22 वोटरों ने स्थान परिवर्तन के लिए आवेदन किए।
अभियान के दौरान तहसील सदर में 32, सोरांव में एक, फूलपुर में 6, हंडिया में एक, करछना में 11, मेजा में एक, बारा में 2 एवं कोरांव में एक बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित रहे सभी 55 बीएलओ एवं पांच पदाभिहित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।