फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A glimpse of UP will be seen in the English books of class 3rd and 6th

Prayagraj News: तीसरी और छठवीं की अंग्रेजी की किताब में दिखेगी यूपी की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of UP will be seen in the English books of class 3rd and 6th
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इस सत्र में तीसरी और छठवीं की किताबों में बदलाव कर दिया है। किताबें बाजार में आ गई हैं। अब उसे यूपी के परिवेश में बदला जाएगा। उसके बाद लागू कर दिया जाएगा। अंग्रेजी की किताब में बदलाव के लिए आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (ईएलटीआई) में कार्यशाला शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यूपी बाेर्ड के विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबें 2019 से लागू कर दी गई हैं। अब जूनियर कक्षाओं में भी यह किताबें चलेंगी। पिछले वर्ष एनसीईआरटी ने कक्षा एक और दो की किताबों में बदलाव किया था। उस बदलाव के बाद उन किताबों को यूपी के परिवेश में लिखा गया। उसमें यूपी से जुड़े तथ्य जोड़े गए।
विज्ञापन

इस सत्र के शुरू होने से पहले यह बदलाव कर दिया गया और किताबें चला दी गईं। इस सत्र में एनसीईआरटी ने कक्षा तीन और छह की किताबें बदली हैं। यह किताबें परिषदीय विद्यालयों में अगले सत्र से लागू की जाएगी। उससे पहले दोनों कक्षाओं में भाषा (हिंदी और अंग्रेजी) व सामाजिक विषय की किताबों में बदलाव किया जाएगा। सत्र 2025 शुरू होने से पहले इन किताबों को तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य स्कंद शुक्ल ने बताया कि अंग्रेजी की किताबों में यह देखा जा रहा है कि यूपी के बच्चों के लिए क्या जरूरी है। किताबों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाया जाएगा। कठिन शब्दों के अर्थ हिंदी में लिखे जाएंगे। पढ़ाने के लिए शिक्षकों को गाइडलाइन देंगे। बदलाव के लिए कार्यशाला कई दिन तक चलेगी। इसमें परिषदीय विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, सीबीएसई के विद्यालयों और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed