फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A fire was also found in Katra Garhka's house in Katra including his wife and son unconscious

प्रयागराज: कपड़ा व्यापारी के घर में लगी भीषण आग, लोगों ने भागकर बचाई जान, परिवार बेहोश

Tue, 02 Feb 2021 10:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
A fire was also found in Katra Garhka's house in Katra including his wife and son unconscious
कपड़ा व्यापारी के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के कटरा में कपड़ा व्यापारी के मकान में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। घर में धुआं भर जाने से व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटा बेहोश हो गए। लोगों ने अचेत अवस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले गए। आग लगने के कारणों का पता चल गया है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापारी सुनील कुमार केसरवानी (42), उनका बेटा प्रथम केसरवानी (19), और पत्नी अनीता केसरवानी (35) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घटना से कोहराम मच गया। कपड़ा व्यापारी लक्ष्मी चौराहे के पास कटरा में परिवार के साथ रहते हैं। ऊपरी तल्ले पर उनके बड़े भाई का परिवार रहता है। सुनील के भतीजे रितिक ने बताया कि सभी लोग कमरे में सो रहे थे। लगभग 6:30 बजे शॉर्ट सर्किट होने से कमरे में आग लग गई। 
विज्ञापन


आग लगने से पूरे घर में धुआं भर गया था। जिससे परिवार के लोग बेहोश हो गए। दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कर्नलगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉक्टर ने सभी लोगों को आईसीयू वार्ड में रखा है। पुलिस की मानें तो सभी की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed